फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमजाल में फंसाकर बलात्कार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमजाल में फंसाकर दुराचार का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। एक महिला ने एक व्यक्ति को छह महीने तक प्रेमजाल में फंसाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके शरीर पर जलते सिगरेट से भी दागा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। बिजनौर शहर की एक महिला के मुताबिक उसके पति के दोस्त नीरज सैनी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ छह महीने तक बलात्कार किया। इस दौरान उसके शरीर पर भी सिगरेट से दागा। उसे तरह तरह की यातनाएं दीं। महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नीरज सैनी को दबोच लिया। आरोप है कि भाजपा के कई नेता पुलिस पर दबाव डालकर आरोपी को छुड़ाकर ले गए। अफसरों से शिकायत करने पर पुलिस ने फिर से नीरज को दबोच लिया है। नीरज का कहना है कि उसने महिला से आर्य समाज में शादी की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें