उझारी। नगर में घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने वाले मनचले के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट कर किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं मनचला पीड़ित परिवार पर सुलह के लिए दबाव बना रहा है।
शनिवार शाम नगर में एक मनचला युवक दूसरी बिरादरी के घर में घुस गया। जहां एक युवती अकेली थी। मनचला उससे छेड़छाड़ करने लगा। जिसपर युवती ने इसका विरोध किया तो वह आग बबूला हो गया। मनचले ने युवती की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। मनचले को दबोच कर लिया और उसकी पीटना शुरू कर दिया। इस बीच अंधेरा का फायदा उठाकर वह भाग निकला। इस मामले युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने मनचले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।