फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। बस की चपेट में आकर स्कूटी पर सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि महिला का पति बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव दरगोहपुर बहादुरपुर निवासी केहर सिंह अपनी पत्नी पूनम 35 वर्ष के साथ नगीना से स्कूटी से अपने गांव जा रहा था। दुपहर करीब दो बजे जब वह नगीना-अकबराबाद मार्ग स्थित गांव धर्मपुरा के पास पहुंचा तो नगीना की ओर से आ रही बस की चपेट में आकर उसकी पत्नी पूनम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही नगीना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे ले लिया, मौके से बस का ड्राईवर बस छोड़ कर फरार हो गया। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि बस के ड्राईवर की तलाश की जा रही है व बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें