फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने की गोली मारकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। रामपुर थाना क्षेत्र के मनापुर गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे बाइक पर सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। खेत में काम कर रहे गांव के लोगों ने बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के पट्टी जमालापुर गांव निवासी जटाशंकर सिंह उर्फ बबलू सिंह (40) पुत्र रामबली सिंह सुबह किसी काम से दीनापुर के प्रधान राजेश.यादव से मिलने उनके घर गए थे। वहां से वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वह अपने घर से करीब 500 मीटर पहले मनापुर गांव में तारा यादव के पम्पिंग सेट के पास पहुंचा था तभी एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सामने से आकर बबलू को रोक लिया और कनपटी पर सटाकर पिस्टल से गोली मार दी। बताते हैं कि वह जमीन पर गिरकर काफी देर तक तड़पता रहा। इसे देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने ललकारते हुए बदमाशों को दौड़ाया तो बदमाश उन पर फायरिंग करते बंजारी गांव की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने घायल युवक को सीएचसी मडिय़ाहूं पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव घर पहुचा तो परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में एसपी केके चौधरी का कहना है कि परिवार के लोगों ने छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें