फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घी की खौलती कढ़ाई मे गिरने से बालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। साप्ताहिक बाजार में सड़क किनारे लगने वाली जलेबी की दुकान में तेल की कड़ाही में गिरकर सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। सोमवार के बाजार रामलीला मैदान रोड़ पर नगर के मंजर पुत्र अख्तर ने सड़क किनारे जलेबी बेचने के लिए दुुकान लगा रखी है। अचानक नगर के मोहल्ला किला निवासी इसरार का 7 वर्षीय पुत्र रिहान परिजनों के साथ जा रहा था तो वह अनियंत्रित होकर कड़ाही में गिरकर झुलस गया। परिजनों ने इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां से गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें