डाकघर में 31 लाख की धांधली की रिपोर्ट
नगीना (बिजनौर)।
उप मंडलीय डाक निरीक्षक डीडी शुक्ला की तहरीर पर नगीना उप डाकघर कार्यालय पर तैनात कर्मचारी के खिलाफ खातेदारों के खातों में अमानत में खयानत करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि उप मंडलीय डाक निरीक्षक डीडी शुक्ला की तहरीर पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव गौंसपुर निवासी नईम अहमद के खिलाफ धारा 420, 406 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में 31 लाख रुपये की हेराफेरी और धोखाखड़ी का आरोप लगाया गया है। इधर, हेराफेरी के मामले में शिकार हुए खातेदारों ऊषा मिश्रा, निशात परवीन, दीपक अरोड़ा, डॉ. इदरीश ने बताया कि वे डाक कर्मचारी के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि 11 दिन पूर्व नगीना जामा मस्जिद के निकट स्थित डाक विभाग के उप कार्यालय में खातेदारों के खातों में लाखों की हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद डाक विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने खातेधारकों की शिकायतों पर जांच शुरू की। इस दौरान दो उप डाकपालों और एक कर्मचारी को निलंबित किया गया था। तभी से आरोपी नईम फरार चल रहा है।
- खातों में हेराफेरी करने का आरोपी नईम फरार