चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट
चंदक (बिजनौर)। बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर सड़क निर्माण ठेकेदार के चिलिंग प्लांट पर खड़े शीरे के टैंकर के तीन पहिये व अन्य सामान लूट लिया।
गांव खोड़ाहेड़ी की पुलिया के पास बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर स्थित सड़क के ठेकेदार के चिलिंग प्लांट पर खोड़ाहेड़ी निवासी रामअवतार चौकीदार है। प्लांट पर अफजलगढ़ निवासी जाहिद हुसैन का काफी समय से शीरे का टैकर खड़ा है। मंगलवार देर रात चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर चौकीदार से मोबाइल छीनकर कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। टैंकर से तीन पहिये व अन्य सामान लूटकर कर ले गए। सुबह दौड़ लगाने आए युवकों ने चौकीदार को बंधक देख चंदक पुलिस चौकी पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने चौकीदार को बंधनमुक्त कराया। मामले में तहरीर दे दी गई है।