फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता और चाचा के एक सप्ताह बाद भी न लौटने पर बेटे ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा कर पिता-चाचा की हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के गांव मुंडेट खादर से लापता दो भाइयों की हत्या की आशंका जताई गई है। बुधवार को मयंक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता सुधीर कुमार और चाचा रविंद्र एक सप्ताह से गायब हैं। पीड़ित ने बताया कि उसके चाचा रविंद्र का आरोपी अशोक, निवासी शाहदरा दिल्ली के साथ पूर्व से लेनदेन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी के चलते अशोक अपने साथ कुछ लोगों को लेकर एक सप्ताह पूर्व उनके घर आया था। इसके बाद उसके चाचा रविंद्र व पिता सुधीर को अपने साथ ले गए। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। पीड़ित ने पिता तथा चाचा का अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उसने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें