फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र विरोधी नारे लगाने में एक दबोचा
विज्ञापन

चांदपुर। कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद रेलवे स्टेशन के पास कुछ युवक 17 फरवरी की रात में पाकिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। वहां से गुजर रहे हिंदु युवा वाहिनी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विरोध कर एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जबकि पांच युवक भाग निकले थे। सैंदवार निवासी युवक की तहरीर पर पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार रात पुलिस ने एक आरोपी को और दबोच कर चालान कर दिया है। कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में एक और आरोपी मोहल्ला काजीजादगान निवासी सामीर को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें