दहेज हत्या में पति, सास, देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हीमपुरदीपा। पुलिस ने गांव ऊमरी पीर में दहेज हत्या के मामले में मृतका के पति, सास, देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव में एक सप्ताह पूर्व आसिफ की पत्नी नुसरत (23) दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। इस मामले में मृतका के मायके वालों आरोपी ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। इस मामले में शनिवार को थाना शिवाला कलां क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर औरंगाबाद निवासी नुसरत के पिता साबिर ने अपने दामाद आसिफ, सास अमीरन, देवर अशरफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक उमाकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।