बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव घुड़ियापुर निवासी करेशना देवी ने शनिवार को मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि उसके पुत्र राहुल की शादी हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव माहू गंधौर निवासी युवती से हुई थी। उसके घर पर समधी का आना जाना था। आरोप है कि पुत्रवधू अपने पिता के कहने पर उसे बेवजह तंग करती रहती थी। उसने शहर कोतवाली में पुत्रवधू के पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस ने मामले की जांच किए बिना एफआर लगा दी। परेशान होकर महिला ने मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की।