छेड़छाड़ के आरोपी पर मुकदमा दर्ज
अफजलगढ़। नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह घर पर अकेली थी। परिजन घर से बाहर गए थे। आरोप है कि इस दौरान मौका पाकर मोहल्ले काही एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज और अभद्रता करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।