फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसराल जाते वक्त बदमाशों ने युवक के प्रताडित कर बाइक,, पांच हजार की नकदी,व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से बाइक, नगदी और मोबाइल लूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर। अफजलगढ़ थाने के गांव मेघपुर निवासी युवक से बदमाशों ने रविवार रात हथियारों के बल पर बाइक, नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को बुरी तरह से पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। युवक गांव शेरगढ़ अपनी सुसराल जा रहा था।
विज्ञापन

मेघपुर निवासी शावेज के मुताबिक वह रविवार शाम पत्नी को लेने को शेरगढ़ जा रहा था। जब वह शेरगढ़-जसपुर मार्ग पर पहुंचा तो मार्ग के मोड़ पर तीन बदमाशों ने तमंचे दिखाते हुए उसे रोक लिया। बदमाशों ने उससे बाइक, पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए खेत में डाल कर फरार हो गए। काफी देर बाद उसने राहगीरों के फोन से डायल 100 पुलिस और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 100 डायल पुलिस ने ही उससे थाने में तहरीर दिलाई। आरोप है कि थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वहीं, कोतवाल राजेश सोलंकी का कहना है कि पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। सीओ अफजलगढ़ कृपा शंकर कन्नोजिया का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। पीड़ित ने यदि तहरीर दी है तो पुलिस अवश्य कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें