फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकड़ दुर्घटना में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात रोड पर खेत से घर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाना क्षेत्रा के गांव रजाकपुर निवासी किसान कावेंद्र सिंह (38) का घर के निकट ही खेत है। रविवार रात वह खेत से घर लौट रहा था। इस दौरान सड़क पार करते समय किसान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीण ने किसान का शव सड़क पर पड़े देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों की दी। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें