हसनपुर। आठ दिन पहले खेत पर चारा लेने गई युवती को नशीली पकौड़ी खिलाकर अपहरण कर हरिद्वार ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर अपहरण और रेप का मुकदमा दर्ज किया था।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती 21 जुलाई को खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। तभी गांव का युवक बाइक लेकर खेत पर पहुंचा। जबरन नशीली पकौड़ी खिलाकर बेहोश कर अपहरण कर लिया। हरिद्वार ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवती को छोड़कर फरार हो गया। युवती ने फोन कर अपने भाई को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन हरिद्वार पहुंचे और युवती को साथ घर ले आए। इस मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को अपहरण और रेप का मुकदमा दर्ज किया था। इंस्पेक्टर अजीत रोरिया ने बताया कि आरोपी धर्मपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।