फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टकराने के विवाद में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक टकराने पर हुए विवाद में गोली मारी
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। बाइक टकराने पर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया । जबकि उसका भाई व एक अन्य साथी भी घायल हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला सरायमीर निवासी आदिल के मुताबिक उसका आमिर दिन में करीब डेढ़ बजे एक पेट्रोल पंप से बाइक में तेल डलवाकर घर आ रहा था। मोहल्ला लुहारी सराय के प्राथमिक स्कूल के पास सामने से बाइक पर आ रहे अवैस अंसारी, मुसारिब अंसारी, संजू व एक अन्य ने आमिर की बाइक में टक्कर मार दी । इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि अवैस ने तमंचे से आमिर को गोली मार कर घायल कर दिया। , गोली आमिर के पेट में लगी । आदिल नेे भाई को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला करके उसे भी घायल कर दिया। आस पास के लोगों द्वारा विरोध करने पर आरोपी हथियारों को लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। घायल आमिर को को नगीना सीएचसी पर भर्ती कराया वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार हालत खराब होने पर उसे बिजनौर से मेरठ रेफर किया गया है, जहां मेरठ में उसका उपचार जारी है। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक नामजद आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें