फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की आग से जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। पिपरायां गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। रात में वह आग की चपेट में आ गई थी। उसकी चीख सुनकर आए परिजनों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं गांव पहुंचे नायब तहसीलदार ने कानूनी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष आनंद कुमार का कहना है कि मायके पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरायां निवासी किरन (22) पत्नी राजेश उर्फ बबलू की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी। उसका मायका हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में है। मंगलवार की रात किरन संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें तेज होते ही उसकी चीख निकल पड़ी। उसकी चीख पुकार सुनकर घर में मौजूद परिजन दौड़ कर आए।

किरन को आग की लपटों के बीच देखकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उधर शोरगुल सुनकर आस पास के ग्रामीण भी दौड़ कर आए। परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी तरह जल जाने की वजह से किरन की मौत हो चुकी थी। यह खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। किरन की मौत की जानकारी उसके मायके वालों को दी गई।
विज्ञापन


उधर ग्रामीणों की सूचना पर सुबह नायब तहसीलदार हरप्रसाद व थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। किरन के भाई जगराम, मनोज व जितेंद्र ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि शादी के बाद ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर किरन को जलाकर मार डाला।

उधर ससुरालियों ने किरन की मौत की वजह आत्महत्या बताई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला संदिग्ध है। आत्महत्या या फिर हत्या अभी कहा नहीं जा सकता। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। उसी के आधार पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन


एक साल पूर्व हुई थी शादी, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें