महिला की चोटी कटी
बरूकी (बिजनौर)। गांव गनौरा निवासी रशीदा पत्नी सद्दीक रविवार रात अपने घर पर सो रही थी। रात्रि में वह शौच के लिए उठी। इसी दौरान उसे ऐसा महसूस हुआ जैसे उसके कंधों पर कुछ वजन रखा है। उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिजन जाग गए। उन्होंने देखा कि रशीदा के काफी सारे बाल कटे हुए पड़े हैं। अचानक पूरे मोहल्ले में शोर मच गया। दर्जनों लोग सद्दीक के घर की ओर दौड़े । वहां कुछ भी दिखाई नहीं दिया। घटना के बाद से रशीदा को बुखार आ रहा है और गांव में दहशत का माहौल है।