नूरपुर। गांव चेलापुर में चोरो ने एक मकान का ताला तोड़कर बाइक चोरी कर ली। चेलापुर निवासी ओमप्रकाश उर्फ ओमी का मकान मुरादाबाद हाइवे के किनारे है। शाम करीब चार बजे वह घर का ताला लगाकर जंगल गया था। इस दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर वहां खड़ी उसकी नई बाइक चोरी कर ली। ओमप्रकाश ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।