शेरकोट। विदेश भेजने के नाम पर चार युवकों से पांच लाख की ठगी कर ली गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव शहजादपुर के सीताराम पुत्र लल्लू सिंह ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर शेरकोट निवासी एजेंट फैसल और वजी खां ने उसके पुत्र अजय व विकास, रोहित व देवेंद्र से सवा-सवा लाख रुपया लिया था। कहा था कि वह उन्हें दुबई भेजेंगे। आरोप है कि एजेंटों ने पैसा लेने के बाद उन्हें टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया। सभी को विदेश में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसओ पंकज तोमर ने आरोपियों पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।