फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा से अभद्रता करने पर युवक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। थाना सैदनगली में तैनात दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट करने वाले तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दो युवक फरार हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात दरोगा और एक कांस्टेबल सरकारी काम से ढक्का मोड़ से गुजर रहे थे। तभी ढक्का मोड़ के रहने वाले शोयब, अनश, आदिल ढक्का मोड़ की पुलिया पर बैठे दिखाई दिए। दरोगा ने पुलिया पर बैठे तीनों युवकों को टोक दिया। जिस पर तीनों युवकों ने दरोगा और कांस्टेबल के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरु कर दिया। कांस्टेबल ने बामुश्किल आरोपी शोएब को मोके से पकड़ लिया। उधर दो युवक फरार हो गए। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ धारा 332, 353, 504, 506 में मुकदमा कायम करते हुए शोएब को जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष किरन पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से पकड़ कर शोएब को जेल भेज दिया है। जबकि दो आरोपी युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें