फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में मिला लापता बच्चे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। कसबे के समीपवर्ती ग्राम कुंजेटा से तीन दिन पूर्व अपहृत हुए सवा साल के बच्चे अबुजर का शव शनिवार की सुबह मिला है। शव पास के गांव मुकंदपुर की चकरोड पर सीमेंट के खाली बोरे में बंद मिला। अपहरणकर्ताओं ने पहचान मिटाने के लिए मासूम के शव को तेजाब से जलाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेजा है। डॉग स्क्वायड की टीम ने साक्ष्य जुटाने और आरोपियों तक पहुंचने के लिए खोजबीन की।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक कसबे के समीपवर्ती गांव कुंजेटा निवासी शमीम अहमद के सवा वर्षीय पुत्र अबुजर का बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11 बजे घर के बाहर खेलते अपहरण हो गया था। शमीम ने उसी दिन थाने में अपने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। तमाम खोजबीन के बाद भी जब अबुजर का कोई सुराग नहीं लगा। मृतक के पिता ने शुक्रवार को अपने पड़ोस की दो महिलाओं गुड्डो पत्नी नासिर व रोशन पत्नी आबिद के खिलाफ अपने पुत्र के अपहरण का रिपोर्ट दर्ज कराई।
शनिवार की सुबह लगभग पौने सात बजे गांव के जसवीर को अपने खेत पर जाते समय पास के गांव मुकंदपुर राजमल की चकरोड पर रामकुमार सिंह के बाग के समीप सीमेंट के खाली बोरे में एक बच्चे का शव पड़ा दिखाई दिया। बच्चे के पैर बोरे से बाहर निकले हुए थे। यह देखकर जसवीर ने मौके से ही इसकी सूचना ग्राम प्रधान पतराम सिंह को दी और ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। बच्चे का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। शव की शिनाख्त शमीम अहमद ने अपने अपहृत बालक अबुजर के रूप में की। शव की पहचान मिटाने के लिए अपहरणकर्ताओं ने अबूजर के चेहरे, हाथ व पैरों पर तेजाब डालकर उसके शव को बुरी तरह झुलसा दिया। शव देखकर ऐसा लगता है कि हत्यारों ने मासूम को बेरहमी से मौत के घाट उतारा था। शव से निकल रही दुर्गंध से इस बात का संकेत मिलता है कि अपहरणकर्ताओं ने अबूजर की अपहरण वाले दिन या उसके अगले दिन हत्या की होगी। शव को घर या किसी अन्य स्थल पर छुपा रखा था। इस स्थल से अब शव बरामद हुआ है वह खेतों के जाने के लिए आम रास्ता है। शुक्रवार की सांय तक ग्रामीणों ने उस स्थल पर भी अपहृत बालक की खोजबीन की थी। माना जा रहा है कि शुक्रवार देर रात हत्यारोपियों ने शव को वहां फेंका होगा। डॉग स्क्वायड ने भी साक्ष्य जुटाने और आरोपियों तक पहुंचने के लिए खोजबीन की। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने मृतक बालक के परिजनों एवं ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि 24 घंटों के भीतर बालक के अपहरणकर्ताओं व हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नगीना सीओ महेश कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर कोतवाल धर्मपाल सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें