डॉक्टर का उड़ाया पर्स
जलालाबाद। डॉक्टर यशपाल शर्मा रामनगर स्थित अस्पताल में मरीजों को देख रहे था। डाक्टर ने अपना पर्स सामने मेज पर रखा हुआ था, जिसमें लगभग 16 हजार रुपये की नगदी थी। डाक्टर यशपाल शर्मा मरीज का चेकअप करने के लिए जैसे ही अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंचे, तो मरीज के साथ आए एक युवक ने पर्स उड़ा दिया। चोरी की सूचना जलालाबाद चौकी प्रभारी पवन कुमार सैनी को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी के आधार पर चोरी करने वाले युवक की पहचान की।