महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
नूरपुर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व फिरोजाबाद जनपद के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति व ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। तंग आकर वह 2013 में अपने मायके आ गई। उसने ससुराल वालों के विरुद्घ बिजनौर न्यायालय में वाद दायर कर रखा था। 28 अगस्त 17 को वह कोर्ट में तारीख लगाकर जजी चौक पर घर आने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। इस दौरान उसका पति व देवर उसके पास आए और फैसला करने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। नूरपुर से करीब एक किलोमीटर पहले राहूनंगली के रास्ते पर उसे जंगल में ले जाकर पति व देवर के अलावा कार चला रहे अज्ञात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।