फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमराज की हत्या में मदद करने वाले दो लोगों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमराज के हत्यारोपियों के मददगार दबोचे
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। पुलिस ने बदमाश आदित्य और रोहित की निशानदेही पर गांव खैरपुर निवासी ओमराज सिंह की हत्या करने में सहयोग करने वाले दो अन्य लोगों को दबोचा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे और अन्य सामग्री भी बरामद की है।
हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी ओमराज सिंह की तीन अक्टूबर को गांव अम्हेड़ा में अंबेडकर चौक के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि उसे साथी संजीव कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। ओमराज की हत्या जमीन के विवाद को लेकर की गई थी। पुलिस के अनुसार ओमराज की हत्या में एक महिला समेत चार लोगों के नाम सामने आए थे। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आदित्य, रोहित के नाम सामने आए। ओमराज सिंह की हत्या पांच लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की योजना जेल में बनी थी। पुलिस ने आदित्य और रोहित को कोर्ट की अनुमति के बाद आठ घंटे के रिमांड पर लिया। दोनों से ओमराज सिंह की हत्या के मामले में पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की निशानदेही पर ओमराज सिंह की हत्या में सहयोग करने वाले दो सगे भाई अनिल कुमार, धीर सिंह निवासी करनपुर गावड़ी को उनके गांव में दबिश देकर मंगलवार को दबोच लिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में प्रयुक्त 315 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें