फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को घेरकर गोली मारी
विज्ञापन

बिजनौर।
युवती को ले जाने के विवाद में तीन युवकों ने आरोपी के बड़े भाई को घेरकर गोली मार दी। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली थाना शहर के गांव द्वारिकापुरी की एक युवती कुछ दिन पहले गायब हो गई थी। युवती के पिता ने गांव के ही युवक सौतम के खिलाफ पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। इसके बाद सौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। सौतम का बड़ा भाई गजेंद्र गंज से घर जा रहा था। रास्ते में उस पर तीन युवकों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। वह घायल हो गया तो उसे तमंचे से गोली मार दी। गोली गजेंद्र के कंधे में लगी है। गजेंद्र ने गांव के ही युवती पक्ष के कपिल, उसके मामा व एक अन्य के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें