अफजलगढ़। आबकारी विभाग के पांचों सर्किल के इंस्पेक्टर व स्थानीय पुलिस ने रविवार को गांव कासमपुरगढ़ी, फतेहपुर धारा, कल्लूवाला व कुआखेड़ा खदरी में कच्ची शराब की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी की। टीम ने गांव फतेहपुर धारा से दलबीर सिंह को 120 पाउच, कल्लूवाला से वीरा को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अफजलगढ़ पुलिस ने गांव शेरगढ़ निवासी नरेंद्र पुत्र कुंद सिंह को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया है। आबकारी टीम में डीओ राजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, संजीव कुमार व सविता देवी शामिल रहीं।