हत्यारोपी का चालान कराने की मांग
बिजनौर। किशोरी के पिता ने एसपी से पुत्री के हत्यारोपियों का चालन करने की मांग की है। कहा कि मंडावर पुलिस ने कई दिनों से हत्यारोपियों को थाने में बैठाया हुआ हैं। पुलिस उनका चालान नहीं कर रही हैं। मंडावर थाने के गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ तीन किशोर स्कूल से आते जाते समय छेड़छाड़ करते थे। किशोरी ने यह बात परिजनों को बताई। परिजनों ने किशोरों के परिजनों से शिकायत की तो उन्हें बुरा लगा। छह मार्च को पुत्री घर पर अकेली थी। तीनों ने उसे घर में घुसकर जहर पिला दिया। इस बीच परिजन वहां पहुंच गए। एक आरोपी का मोबाइल वहीं गिर गया। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।