शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
नगीना। महिला का शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने दोनों पक्षों में वार्ता कराई।
मोहल्ला कायस्थ सराय निवासी बुंदू की पत्नी का सोमवार सुबह निधन हो गया था। मोहल्ला पटेरी स्थित कब्रिस्तान में कब्र खोदने के लिए कुछ लोग गए थे। जैसे ही कब्र खोदना शुरू किया तो मोहल्ला के शाहरुख, इमरान, भूरा आदि लोगों ने कब्र खोद रहे लोगों को रोक दिया। उनका कहना था कि यह भूमि उनकी है। कृषि भूमि के रूप में राजस्व विभाग में उनका नाम दर्ज है। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मृतका पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और थाना प्रभारी एसके सिंह से वार्ता की। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल राजस्व विभाग को सूचना दी। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बताया कि उक्त भूमि खसरे में तो कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है जबकि राजस्व रिकार्ड में शाहरुख आदि के नाम दर्ज है। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर महिला के शव का अपनी मौजूदगी में दफीना कराया। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों से अपनी अपनी भूमि संबंधी कागजात दिखाने के लिए कहा है। ताकि भविष्य में कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर लेकर कोई विवाद न हो।
युवती लापता
नगीना। क्षेत्र के ग्राम निवासी युवती रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता किशोर के भाई नितिन कुमार ने सूचना नगीना पुलिस को दी है।