फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस उर्वरक बेचने पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। डीएम अटल कुमार राय के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने नगीना क्षेत्र के गांव गांवडी निवासी नरेंद्र सिंह की मोहल्ला विश्नोई सराय स्थित दुकान पर 13 दिसंबर को छापेमारी की थी। मगर, दुकान स्वामी दुकान बंद करके फरार हो गया था। दुकान स्वामी की अनुपस्थिति में टीम ने दुकान को सील कर दिया था। 18 दिसंबर को एसडीएम नगीना डा. गजेंद्र सिंह व भूमि संरक्षण अधिकारी की उपस्थिति में दुकान की सील खोल कर उसका निरीक्षण किया तो दुकान में बिना उर्वरक लाइसेंस के खाद का कारोबार करते पाया गया था। पुलिस ने जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम में दुकान स्वामी नरेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें