फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावली पुलिस अवैध खनन से भरे वाहन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। खेतों को समतल करने की आड़ में अवैध मिट्टी का खनन जारी है। पुलिस ने खनन में लगे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को सीज किया है।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र के गांव नारायणपुर रतन के जंगल में खनन माफिया धड़ल्ले से अवैध मिट्टी का खनन कर रहे हैं। एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा के निर्देश पर मंडावली थानाध्यक्ष राजीव त्यागी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में छापामारी की। पुलिस ने नारायणपुर रतन के जंगल में मिट्टी के अवैध खनन से भरे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक जेसीबी मशीन को कब्जे लेकर सीज कर दिया, जबकि वाहनों के चालक पुलिस के आने की सूचना पर वाहनों को खेतों में छोड़कर फरार हो गए। खनन माफिया खेतों को समतल करने की आड़ में क्षेत्र में निर्माणाधीन भवनों का बड़े पैमाने पर भरान कर राजस्व को हानि पहुंचा रहे थे। एसडीएम ने हरियाणा क्षेत्र से खनन सामग्री लेकर आने वाले वाहनों के खिलाफ भी अभियान छेड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा क्षेत्र का कोई भी खनन वाहन क्षेत्र में गैर कानूनी रूप से खनन सामग्री लेकर प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें