फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवारों ने युवक को लूटा
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। गांव कंहेड़ी निवासी जयवीर सिंह पंजाब में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता है। रविवार रात दस बजे वह पंजाब से अपने घर कंहेड़ी जा रहा था। गांव के पास पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने शस्त्रों के बल पर उससे दस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। बाद में वह घर पहुंचा और परिजनों, पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लगा। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें