फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ ने रिश्तों को किया शर्मसार, नौ साल की भतीजी को अकेले देखकर करने लगा गंदी हरकतें और फिर...

Tue, 29 May 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्ते के ताऊ ने रिश्तों को ही शर्मसार कर दिया। मूनाकोट ब्लॉक के एक गांव में रिश्ते के ताऊ ने नौ वर्षीय बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया। झूलाघाट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 53 वर्षीय आरोपी रविवार को नौ वर्षीय बालिका को गोशाला में गाय बांधने के बहाने ले गया और दुराचार का प्रयास किया। बच्ची की मां ने उसे देख लिया और शोर मचाया। महिला ने पति को फोन कर बुलाया। सोमवार को लड़की के पिता ने झूलाघाट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने दोपहर 1:40 बजे आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी तारा सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 376, 511, 342, 504, 506, 8/12 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र में चर्चा है कि आरोपी गांव की महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ करता था। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें