बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन युवकों को दबोचा है। पुलिस के मुताबिक मोहल्ला नई बस्ती निवासी नवील, चाहशीरी निवासी रहीम व तसलीम झालू बस स्टैंड के पास मैदान में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। तीनों के पास से 13 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है।