पुलिस पर कच्ची शराब
बिकवाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रेहड़ (बिजनौर)।
गांव कल्लूवाला की महिलाओं ने चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर क्षेत्र में कच्ची शराब की ब्रिकी कराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
मंगलवार रात महिलाओं ने कच्ची शराब की बिक्री करने वालों का पता लगाने को कई स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान धारा नदी में महिलाओं ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपी घटनास्थल से भाग गए। राजो देवी, शामली, चंद्रवती, मुन्नी, कुंतेश, मूर्ती, लीला, श्याम सिंह, खुशहाल सिंह, दौलत सिंह, सोनू कुमार, राम सिंह आदि का कहना है कि क्षेत्र में काफी समय से कच्ची शराब बिक रही है। उन्होंने कई बार पुलिस चौकी और थाने में शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कच्ची शराब पीने से कई लोगों की जान चुकी है। महिलाओं के हंगामे की सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। महिलाओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। उन्होंने एसपी से शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि आरोपी जोगेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- कल्लूवाला की महिलाओं ने पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया
फोटो संख्या पांच