हसनपुर। क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी विजेंद्र पाल और उसकी पत्नी पूनम लालापुर शादी में जा रहे थे। कस्बे से निकलते ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बेटे देवांश के साथ दोनों घायल हो गए। हसनपुर के सीएचसी अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी ओर नानक निवासी रहरा और धर्म सिंह निवासी खतौली बाइक से सैदनगली आ रहे थे। तभी बाइकों की टक्कर में दोनों घायल हो गए।