फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लेकर गया चालक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर(बिजनौर)। किराए पर कार लेकर गया एक व्यक्ति लापता हो गया। गायब चालक के परिजनों ने तीन दिन तक उसकी तलाश करने के बाद थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम आजमपुर निवासी युसूफ उर्फ कलवा अपनी स्विफ्ट कार किराए पर चलाता है। तीन दिन पूर्व उसकी कार को दो लोग नहटौर के लिए बुक करके ले गए थे। अगले दिन तक भी कलवा के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद कलवा का पता न चलने पर उसके पुत्र फैयाजुद्दीन ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस से पिता की बरामदगी की मांग की है।
मामूली बात पर सिर फोड़ा
नूरपुर (ब्यूरो)। गांव टंढेरा में मामूली बात पर पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने एक महिला सहित तीन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव टंढेरा निवासी शहजाद, ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार की दोपहर उसकी पुत्री अंजुम अपनी छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इस दौरान पड़ोसी इरफान ने उसकी पुत्री को बिना बजह गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने जब गालियों का विरोध किया तो इरफान, शादाब, आदिल और यास्मीन ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें