किरतपुर। गांव शादीपुर जौना में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकरों को लेकर विवाद गहरा गया है। दोनों समुदाय में कई बार बैठक होने के बाद कोई नतीजा नहीं निकला।
गांव शादीपुर जौना में धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर बजाने के लिए पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में विवाद को निपटाने के लिए सहमति नहीं बनी है। एक सप्ताह पूर्व दोनों पक्षों की बैठक के बाद समझौता कराया गया था। समझौता लाउड स्पीकर बजने को लेकर हुआ था। लेकिन बाद में मुस्लिम समाज के लोग लाउड स्पीकर बजाने के समय को लेकर विरोध में आ गए और फिर से दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी। मामले को बढ़ता देखकर बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने एक मंदिर से लाउड स्पीकर उतरवा दिया। इससे हिंदू समाज में रोष है। हिंदू समाज इस कार्रवाई के विरोध में है। शुक्रवार को थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीशचंद्र शर्मा से मिलकर गांव वालों ने ऐतराज भी जताया। पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने की पूरी कोशिश कर रही है।