फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले। झगड़े में दोनो पक्षों की चार महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनो पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

ताजपुर के एक मोहल्ला निवासी अनीस अहमद व शाकिर अहमद के मकान आमने-सामने हैं। शुक्रवार की सुबह एक युवती से छेड़छाड़ करने पर आपस में कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर दोनों ओर से गाली गलौज के बाद जमकर पथराव हुआ। झगड़े में एक पक्ष की शाइन, निशा, शब्बो और दूसरे पक्ष की एक महिला घायल हो गई। पथराव की सूचना पर चौकी इंचार्ज सहसवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनो पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। इस मामले में दोनो पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। घायल महिलाओं को पीएचसी नूरपुर भर्ती कराया गया है।

जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे
हल्दौर। गांव जमीरूद्दीन हथाई में जमीन के विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। इस विवाद में तीन महिलाओं समेत करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जमीरूद्दीन हथाई में निवासी अकरम का अपने सगे भाई निजामुद्दीन से जंगल की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अकरम अपने परिवार संग मुंबई रहता है, जबकि उसका भाई अकरम की जमीन की देखभाल करता है। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे रहीस व उसके भाई निजामुद्दीन के बीच गांव में पुराने जमीन के विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई। दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग भी शामिल हो गये। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले, जिसमें प्रथम पक्ष के रहीस, रुखसार, वकील अहमद, रेशमा, जन्नती व दूसरे पक्ष का निजामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें