फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजिदपुर में चारों ने चार जगह तांडव मचाया, एक चोर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाजिदपुर में ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करते दबोचा
विज्ञापन

हरेवली। गांव वाजिदपुर में चोरों ने नकदी सहित भारी मात्रा में सामान चोरी की घटना को अंजाम दिया। ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करते हुए ग्रामीण ने एक चोर को दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल हो गए। पकड़े गए चोर की निशानदेही पर पुलिस ने एक खेत से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने चोरी की आधा दर्जन घटनाओं का शीघ्र खुलासा कराने का दावा किया है।
विज्ञापन

गांव वाजिदपुर में निवासी करन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात चोरों ने उसके ट्रैक्टर की बैटरी तथा सिराजुद्दीन की बाइक एवं हरि सिंह की साइकिल और मास्टर रिसाल के मकान का ताला तोड़कर उसमें रखी 16,000 नगदी चोरी कर ली। रात के करीब चार बजे जब चोर करन सिंह के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने आए तो करन सिंह जाग गया। वह चोरों को बैटरी खोलते हुए बिस्तर से देखता रहा। उसने बिस्तर से उठकर एक चोर को मौके पर ही दबोच लिया। उसके तीन साथी भाग निकले। मारपीट के बाद पकड़े गए चोर ने बताया कि उन्होंने चोरी किया सामान पास के गन्ने के खेत में रखा है। चोर की निशानदेही पर पुलिस ने गन्ने की खेत से सामान बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक फरार साथियों से पकड़कर अन्य चोरियों का भी खुलासा किया जाएगा। गौरतलब है कि चोर क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। कई महिलाओं के कानों से रात्रि में सोते हुए कुंडल काटे जा चुके हैं। गांववासियों ने भी पुलिया से अन्य घटनाओं का खुलासा करने का दबाव बनाया है। वहीं थाना अध्यक्ष पंकज कुमार का कहना है कि जांच कर शीघ्र ही अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें