फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर बैंक से लोन लेने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

नकुड़। किसान की जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराकर बैंक से लाखों का कर्ज लेने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बांदूखेडी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा से सरसावा स्थित चंडीगढ़ निवासी दलजीत कौर पत्नी डॉ. भूपेंद्र सिंह की कृषि भूमि के फर्जी कागजात तैयार कराकर करीब दस लाख रुपये का लोन मंजूर करा लिया गया था। इसमें से आरोपी महिला के खाते में आए छह लाख 67 हजार रुपये में से छह लाख साठ हजार रुपये निकाल भी लिए हैं। पीड़ित किसान को जब मामले का पता लगा तो उसने तुरंत बैंक शाखा में संपर्क किया। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने महिला सहित दो नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि रविवार को पुलिस ने आरोपी महिला गुरजीत कौर निवासी पटियाला और गुरदीप पुत्र गुरमुख सिंह निवासी राजपुरा, पटियाला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें