फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन चोर दबोचे, दर्जनों मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन चोर दबोचे, 12 मोबाइल बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नहटौर। सर्विलांस टीम ने डेढ़ माह पूर्व मोबाइल फोन की दुकान में हुई डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए 12 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला ईदगाह निवासी सरफराज अहमद की पीर की चुंगी के निकट मोबाइल फोन की दुकान है। जिसमें छह अक्तूबर की रात चोरों ने छत के रास्ते घुसकर डेढ़ लाख रुपये कीमत के 65 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर दिखाई दे रहे थे। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से चोरों का पता लगाने की मांग की थी। इसके बाद से सर्विलांस टीम चोरों की तलाश में जुट गई थी। सर्विलांस टीम के प्रभारी संजय कुमार ने टीम के साथी रजनीश कुमार, नवनीत कुमार के साथ पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर नगर के मोहल्ला गुली तालाब में छापा मारा और वहां से कमाल और उसके पुत्र सलमान, फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी किए गए 12 मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए। सलमान सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें