फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश देने गई पुलिस ने मुनादी कराकर दिए कुर्की के नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनादी कराकर चस्पा किए कुर्की के नोटिस
विज्ञापन

हाथी की हत्या कर अवशेष ठिकाने लगाने में वांछित हैं गांव 12 लोग
बढ़ापुर। बढ़ापुर वन रेंज में हाथी की हत्या कर अवशेष ठिकाने लगाने के मामले में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए ग्राम रामजीवाला में दबिश देने गई पुलिस व वन विभाग की टीम ने गांव में मुनादी कराई। टीम ने फरार चल रहे 12 वांछितों के आत्मसमर्पण नहीं करने पर आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए।
विज्ञापन

सात माह पूर्व बढ़ापुर वन रेंज की रामजीवाला क्षेत्र में हाथी के कटे अवशेष के मिले थे। डीएफओ नजीबाबाद अखिलेश मिश्रा के प्रयासों से अगस्त के प्रथम सप्ताह में प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव पवन कुमार ने हाथी की हत्या का पता लगाने की जांच वन संरक्षक वन्य जीव नोएडा एचबी गिरीश के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स को सौंपी थी। करीब एक माह चली इस जांच के बाद दो सितंबर को पुलिस और वन विभाग ने ग्राम रामजीवाला के करीब 18 लोगों को आरोपी बनाया था। इस मामले में नामजद छह आरोपी असलम, शौकत, बिशारत उर्फ मोची, नासिर, शराफत पुत्र असगर व शराफत पुत्र रहीमबख्श जिला कारागार में बंद हैं। करीब 12 आरोपी फरार चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह व बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी इरफान अली ने टीम के साथ रामजीवाला गांव में दबिश दी। टीम ने गांव में मुनादी कराकर आत्मसमर्पण को कहा और उनके घरों पर कुर्की की नोटिस चस्पा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें