फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में डूबने से वृद्धा की मौत
विज्ञापन

नगीना। तालाब में डूबने से एक वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई किए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव भवानीपुर निवासी फूलवती (70) पत्नी बलबीर सिंह अपने घर पर सोई थी। सोमवार की देर रात अचानक वह घर से बाहर चली गई थी। महिला बिस्तर पर नहीं मिली। काफी तलाश करने पर भी उसका सुराग नहीं लगा। मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित तालाब में एक महिला का शव बहतेे देखा। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो शव फूलवती का निकला। फूलवती के इकलौते पुत्र बिजेंद्र ने बिना कुछ कार्रवाई ही अपनी मां का अंतिम संस्कार कर दिया। बिजेंद्र के अनुसार कुछ दिन पूर्व उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बताया कि कुछ दिन से उसकी मां मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वह आए दिन घर से इधर-उधर चली जाती थी। सोमवार की रात महिला अचानक घर से गायब हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें