अमरोहा। नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर के समय रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार बी फार्मा के छात्र देवेंद्र की मौत हो गई।
बी फार्मा के छात्र को कुचल दिया। बाइक सवार छात्र की मौके पर मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव शयामपुर का रहने वाला देवेंद्र सिंह एक यूनिवर्सिटी लोधीपुर राजपूत में बी फार्मा का छात्र था। बृहस्पतिवार को वह कालेज गया था। जहां से क्लास अटेंड करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। हाईवे पर हरियाना गांव के पास पीछे से आई रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।