बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अफजलगढ़। सुआवाला के पास बाइक की टक्कर से हुई वृृद्धा की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पुत्र की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव अभयराजपुर निवासी मृतका के पुत्र वीर सिंह पुत्र भूरे ने पुलिस में दर्ज मुकदमे में बताया कि उसकी मां चंद्रो देवी तीन दिन पहले सुआवाला बस स्टैंड से उतरकर अपनी बेटी के गांव जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार ने वृद्धा को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मां की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।