धामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की हिंदू समुदाय की युवती को दूसरे समुदाय का तीन बच्चों का पिता एक सप्ताह पहले भगा कर ले गया था। पुलिस ने बुधवार को युवती को बरामद कर लिया है। इसकी सूचना पर परिजन थाने पहुंचे और युवती को समझाकर घर ले जाने का पूरा प्रयास किया। मगर, युवती ने परिजनों के साथ घर जाने से मना कर दिया है। पुलिस के मुताबिक युवती आरोपी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है। कोतवाल का कहना है कि युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। मजिस्ट्रेट के जो आदेश होंगे, पुलिस उन पर अमल करेगी। उधर, मामले को लेकर गांव में दोनों समुदाय के लोगों में तनाव की स्थिति बनी है। कोतवाल का कहना है कि पुलिस शांति व्यवस्था के प्रति गंभीर है। चेता दिया गया है कि यदि किसी ने गांव में शांति भंग करने का प्रयास किया तो पुलिस कार्रवाई करेगी।