फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावली सैदू हुई जमकर पत्थरबाजी, पुलिसबल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली सैदू हुई जमकर पत्थरबाजी, पुलिसबल तैनात
विज्ञापन

गजरौला शिव। मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान पति और पूर्व ग्राम प्रधान पक्ष में जमकर पत्थरबाजी हुई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव मंडावली सैदू में वर्तमान ग्राम प्रधान के बच्चे और पूर्व प्रधान के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बच्चों ने परिजनों से बढ़ा चढ़ाकर बातें बताई। इस कारण दोनों में जमकर मारपीट हुई। ग्राम प्रधान पति नसीम एवं पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद हुसैन उर्फ बादशाह पक्ष के बीच पत्थरबाजी होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव में गोली चलने की अफवाह फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई। शहर कोतवाल बिजेंद्र राणा ने पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों पक्षों की ओर से तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें