फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक चोरो का गैंग दबोचा, चोरी की सात बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोर दबोचे, चोरी की सात बाइक बरामद
विज्ञापन

किरतपुर। पुलिस ने बाइक चोरों का गैंग दबोचा है। गैंग के दो सदस्यों के पास से चोरी की सात बाइक बरामद की हैं। एक चोर मौके से भाग गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक तेजेंद्र यादव के मुताबिक पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि कुछ चोर ईदगाह मार्ग पर एक बाग के पीछे चोरी की बाइक को बेचने के लिए जा रहे हैं। दरोगा सतीश कुमार ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर दो चोरों को चोरी की सात बाइक के साथ दबोच लिया। एक चोर मौके से भाग निकला। पकड़े गए चोर गांव हादीपुर निवासी मोहित, शाबेज उर्फ भूरा हैं। मंडावली थाने के गांव भागूवाला निवासी अफजाल उर्फ छंग्गा मौके से भाग गए। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बाइक चोर यहां से बाइक चुराकर मेरठ बेचते थे। पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि चोरी की बाइक को वह इकट्ठा करके किसी वाहन में ले जाकर मेरठ बेचते थे। गैंग के दो सदस्य गांव अंगाखेडी निवासी सुंदर, मोनू कुछ दिन पहले बिजनौर में चोरी की बाइक के साथ पकड़े जा चुके हैं और जेल में हैं। पुलिस मोहित, शाबेज से यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद बाइक उन्होंने कहां सेे चोरी की थीं, किस इलाके में उनका गैंग सक्रिय था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें