पशु का अवैध कटान करते तीन पकड़े
नजीबाबाद। जलालाबाद चौकी प्रभारी कर्मजीत सिंह ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ गश्त के दौरान ग्राम अलीपुरा में एक खाली प्लाट में भैंस के मांस की बिक्री कर रहे जीशान और उसके पिता जुल्फिकार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 20 किलोग्राम भैंस का मांस, पशु कटान में इस्तेमाल किए जाने वाले धारदार हथियार और बांट-तराजू आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने पशु कटान में शामिल एक अन्य व्यक्ति शकील को भी दबोच लिया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि पशुओं के अवैैध कटान के मामले में पकड़े गए तीनों लोगों का चालान करने के बाद सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। क्षेत्र में चोरी-छिपे पशुओं के अवैध कटान की घटनाओं पर वरिाम नहीं लग पा रहा है।